फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight between two women, one dead

दो महिलाओं में जमकर मारपीट, एक की मौत

Thu, 18 Jun 2020 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fight between two women, one dead
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकना रामचंदर गांव में बृहस्पतिवार को पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौकना रामचंदर गांव निवासिनी 46 वर्षीया भानमति पत्नी रामबदन का अपने पट्टीदार सुशील पत्नी स्व. सीताराम से भूमि विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में भानमति के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। इसके पूर्व सुशीला भी तहरीर लेकर थाने पर पहुंची थी और पुलिस उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही थी। इस बीच भानमति के मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुशीला को थाने पर बैठा लिया। वहीं मृतका का शव थाने पर पहुंचते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed