फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fever with shivering can be malaria: CMO

कंपकंपी के साथ आए बुखार तो हो सकता है मलेरिया: सीएमओ

Fri, 26 Apr 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fever with shivering can be malaria: CMO
बलरामपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगोष्ठी में बचाव के उपायों पर चर्चा की गई तो वहीं जागरुकता रैली निकाली गई। इसके साथ मलेरिया होने की पहचान बताते हुए इलाज के उपायों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने कहा कि मलेरिया मच्छर जनित बीमारी है। जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसके परजीवी का नाम प्लाज्मोडियम है। मलेरिया के संक्रमण से व्यक्ति को ठंडक व कंपकंपी लग कर बुखार आता है। इसके साथ ही पसीना भी होता है। समय से जांच/इलाज न कराने पर खून की कमी, लीवर, प्लीहा आदि अंगों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिससे रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन

संगोष्ठी के दौरान बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने दे। पुराने एवं खराब बर्तन, डिब्बे को छत पर न रखे। पुराने टायर प्लास्टिक के कप, फिज की ट्रे, बोतलों, कबाड़ फूलदानों आदि में पानी इकट्ठा न होने दे। बुखार आने पर लापरवाही न करें एवं बिना डाक्टर के सलाह दवा का सेवन न करें। संगोष्ठी के बाद एक जागरूकता रैली निकाली गई और प्रशिक्षु नर्स द्वारा विश्व मलेरिया दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.एके चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राधेश्याम यादव एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्था यूनीसेफ डब्लयूएचओ के प्रतिनिधि एवं मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed