फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fertilizer and seeds missing from committees, farmers worried

Azamgarh News: समितियों से खाद और बीज गायब, किसान परेशान

Sat, 16 Nov 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer and seeds missing from committees, farmers worried
मेंहनगर। किसानों को रबी सीजन में बीज और डीएपी खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं, जौ, चना, मटर और सरसों जैसी फसलों की बोआई पीक सीजन में हैं, लेकिन गोदामों और साधन सहकारी समितियों पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर बीज और खाद खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जहां घटतौली और काला बाजारी की समस्या है। मेंहनगर की 18 साधन सहकारी समितियों में से किसी भी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। अधिकतर समितियों के प्रभारी ताला लगाकर गायब हैं। सहकारिता विभाग के एडीओ ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि अक्तूबर में हर समिति को डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई थी। हाल ही में जिला स्तरीय बैठक में डीएपी खाद की नई रैक जल्द जिले में पहुंचने की बात कही गई है, समितियों ने भी खाद की मांग रखी है। डीएपी खाद उपलब्ध होते ही इसे समितियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed