फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Feeling guilty after drinking alcohol, the young man hanged himself, apologized by writing the names of his fa

Azamgarh: शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी, पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिखकर मांगी माफी

Fri, 01 Dec 2023 12:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 01 Dec 2023 12:23 PM IST
सार

ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सो कर उठे और गांव के सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखी। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई।

विज्ञापन
Feeling guilty after drinking alcohol, the young man hanged himself, apologized by writing the names of his fa
शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक के पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिख कर माफी मांगी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सो कर उठे और गांव के सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई। मृतक अपने पूरे शरीर पर पत्नी व बच्चें का नाम लिखा हुुआ था। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा था कि वह अत्यधिक शराब पीता है। जिसके चलते परिवार हमेशा परेशान रहता है। वह अपने पत्नी व बच्चों से इसके लिए माफी भी लिख कर मांगा हुआ है। परिजानों को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed