फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fathers are unique examples of devotion Parshuram

पितृ भक्ति का अनूठा उदाहरण हैं परशुराम

Sun, 03 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fathers are unique examples of devotion Parshuram
नेहरू हाल सभागार में शनिवार को परशुराम सेना के तत्वावधान में परशुराम की बरही मनाई गई। परशुराम जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय मिश्र और परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि विजय मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपनी अद्वितीय पितृ भक्ति से समाज के सामने एक ऐसा उदाहरण खड़ा किया जो आज तक कोई दूसरा नहीं स्थापित कर सका।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को ब्राह्मण अपना आराध्य मानते हैं। प्रदेश सरकार ने भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने श्रीराम के नाम पर देश की जनता को मूर्ख बनाया और सदैव सांप्रदायिक एकता भंग करने की कोशिश की। मोदी के विकास का गुब्बारा फूट चुका है और जनता भजपा का चेहरा पहचान चुकी है।
विज्ञापन


उधर, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर मेरा पूरा सहयोग है। अंत में कार्यक्रम के संयोजक परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे ने सभी सभी का आभार प्रकट किया।  लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में सभी लोगों ने अतरौलिया थाना क्षेत्र में पोखरे में डूबकर पांच बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मौके पर डा. वेद प्रकाश उपाध्याय, हरिप्रसाद दूबे, हवलदार यादव, अखिलेश यादव, रामदुलार राजभर, राजेश गिरी, शर्मानंद पांडेय, सुधीर राय, पं. विजई दूबे, पप्पू चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed