फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father body was lying outside the house

Azamgarh News: पिता का शव घर के बाहर पड़ा था बेटे पुलिस को देखकर फरार हुए, पैसे के विवाद में हत्या का आरोप

Tue, 13 May 2025 10:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 10:20 PM IST
सार

अजाउर गांव में पिता का शव घर के बाहर पड़ा था लेकिन जब पुलिस पहुंची तब उसके बेटे फरार हो गए। आरोप है कि पैसे के विवाद में बेटों ने पिता की हत्या कर दी और मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी थी। इसी बीच खाकी की धमक से दोनों चंपत हो गए। जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Father body was lying outside the house
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर गांव में मंगलवार को दिन में घर में पैसे को लेकर लड़ाई झगड़े के दौरान दो पुत्रों ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अजाउर गांव निवासी राजेन्द्र राजभर 55 वर्ष पुत्र स्व चुन्नी लाल की मंगलवार को उसके ही पुत्रों ने मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि अमित और सुमित ने कुल्हाड़ी और चाकू से चारपाई पर लिटा कर पिता की हत्या कर दी। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी थी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली। दोनों भाई फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब पुलिस पहुंची तब राजेन्द्र की पत्नी सियादेवी शव के पास बैठी थी। उसने बताया कि पड़ोसी विनोद राजभर की पुत्री की दो दिन बाद शादी है। विनोद की पत्नी शादी का निमंत्रण देने आई। उसने पहले कुछ बर्तन सिया को दिया था। बर्तन के बदले उसने 3200 रुपये की मांग की। जब पैसा देने की बात आई तो राजेन्द्र अपनी पत्नी को मारने पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मां को पिटता देख दोनों पुत्रों ने राजेंद्र हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। सुमित 15 दिन पहले गुजरात से आया था। जबकि अमित एक दिन पूर्व गुजरात से आया। अमित अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर आया था। सुबह ही अपनी ससुराल में पत्नी बच्चों को छोड़ कर घर आया था। सीओ लालगंज भूपेश उपाध्याय, एसओ राजीव कुमार सिंह और फॉरेन्सिक टीम पहुंच गई थी।


बताया जा रहा है कि राजेन्द्र खेत भी बेच रहा था। जिसको लेकर दोनों बेटों में नाराजगी थी।

राजेंद्र शराब का सेवन करता था।शराब के नशे में वह अपनी पत्नी को मार रहा था। यह बात बेटों को नागवार गुजरी और छोटे बेटे में कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की तलाश की जा रही है- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed