फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father and son died in collision between car and bike

Azamgarh News: कार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

Sun, 02 Jun 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Father and son died in collision between car and bike
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार के पास शनिवार को कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी तिलकधारी सिंह (65) शनिवार को अपने बेटे अमित सिंह (30) के साथ बाइक से जीयनपुर जा रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार के पास सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन रोते-रोते बेसुध हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed