{"_id":"68545ab50b1951f6a60c93e7","slug":"farmers-will-get-agriculture-related-material-in-agrijunction-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133197-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: किसानों को एग्रीजंक्शन में मिलेगी कृषि संबंधित सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: किसानों को एग्रीजंक्शन में मिलेगी कृषि संबंधित सामग्री
विज्ञापन
रानी की सराय। जिले के किसानों को कृषि संबंधित जरूरी सामानों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जल्द ही उन्हें एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंटस, वर्मीकंपोस्ट, कीटनाशक तथा जैव कीटनाशकों सहित समस्त कृषि निवेश मिल सकेगा।
उप कृषि निदेशक आजमगढ़ ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत जिले में 2024-25 में 62 एग्रीजक्शन खोले जाएंगे। कृषि में स्नातक अथवा परास्नातक बेरोजगार युवाओं को कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप योजना के तहत चयनित कर उनका 13 दिवसीय प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान केंद्र पर कराया जाएगा।
ऋण लेने के इच्छुक लाभार्थियों का डीपीआर तैयार कर संबंधित कार्य क्षेत्र के बैकों को उद्यम स्थापना के लिए बैंक को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत सामान्य एवं पिछडे़ वर्ग के 40 वर्ष तक की आयु वाले एवं 45 वर्ष तक की आयु वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार चयनित उद्यमियों द्वारा किसानों को नई तकनीकी जानकारी के साथ स्थानीय स्तर पर कृषि निवेश भी उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन agriculture.up.gov.in/agrijunction पर पंजीकरण करा, नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं।