फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers should cultivate Shree Anna: MP

किसान करें श्री अन्न की खेती: सांसद

Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers should cultivate Shree Anna: MP
कृषि भवन परिसर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान जनपदीय किसान मेला व मिलेट्स पुनरोद्धार योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। 103 प्रगतिशील किसान सम्मानित हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव ने किसानों को श्री अन्न की खेती करने और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कृषि व संवर्गीय उद्योगों को अपनाते हुए शहर में पलायन से बचने का सुझाव दिया।डीएम विशाल भारद्वाज ने कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य, कुक्कुट, रेशम पालन को अपनाते हुए किसानों से अपनी आय में वृद्धि करने का सुझाव दिया। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने किसानों को सहफसली खेती को अपनाने का सुझाव दिया। कृषि वैज्ञानिक डा रणधीर नायक ने तिलहनी फसलों की खेती पर विस्तृत चर्चा किया। वैज्ञानिक डा. अर्चना देवी ने किसानों को फसल प्रबंधन की जानकारी देते हुए इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा आरपी सिंह ने जैविक खेती की उपयोगिता,महत्व व मिलेट्स पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को योजनाओं और खेती से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) आरएन तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डा. गगनदीप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार, डा एलसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed