फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers protest for the construction of 21 km long dilapidated road

Azamgarh News: 21 किमी तक जर्जर सड़क के निर्माण के लिए किसानों का प्रदर्शन

Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest for the construction of 21 km long dilapidated road
अहरौला। डेढ़ दशक से जर्जर 21 किमी अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण कराने को लेकर शुक्रवार को गोपालगंज बाजार में व्यापारियों व किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह आठ से 11 बजे तक दुकानें बंद रखी। धरना स्थल पर पहुंचकर तहसीलदार बूढ़नपुर शिवप्रकाश सरोज ने प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लिया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अहरौला-कप्तानगंज जर्जर मार्ग को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के लोग अपनी बयानबाजी कर रहे हैं और परेशान इस मार्ग से जुड़ी जनता हो रही है। 21 किमी लंबे मार्ग पर 6 बड़ी बाजारें हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय, पराग डेयरी अन्य महाविद्यालय हैं। हर किमी में डेढ़ सौ गड्ढे बने हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ दशक से खराब मार्ग को बनाने के लिए सात सालों से आंदोलन चल रहा है लेकिन सड़क को बनाने को दूर इसे गड्ढा मुक्त भी नहीं किया जा सका।
क्षेत्र के लोगों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है जिससे लोग सड़क पर चलना बंद कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के लोग बताएं कि हमारे पास बजट नहीं है तो हम लोग क्षेत्र में भिक्षाटन और श्रमदान कर सड़क को चलने योग्य बनाएंगे।

लोकनिर्माण विभाग व जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी पांच अगस्त को बड़ा आंदोलन होगा।
धरने में आयोजक गजाधर दास, लालबहादुर चौरसिया, लक्ष्मी चौबे, शिवआसरे यादव, डॉ. श्याम वृक्ष मौर्या, दीपक सिंह, बीरू, विजय प्रताप सिंह, मोनूकांत, श्रीराम सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed