फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers pain, power, water, agriculture How

किसानों का दर्द, बिजली न पानी कैसे करें खेती

Tue, 12 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers pain, power, water, agriculture How
गोष्ठी में  एक एक करके किसानों ने अनेकों समस्याएं गिनाई। वहीं कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक उद्यान का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मंडलीय गोष्ठी में कृषि विभाग, उद्यान, यूपी स्टेट एग्रो, पशुपालन, गन्ना, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, उद्योग, जेके एग्रो जेनेटिक्स लि.हैदाराबाद, पारादीप फास्फेट लिमिटेड आदि कंपनियों के स्टाल लगाए गए थे। प्रभारी कमिश्नर एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सभी स्टालों का जायजा लिया।  गोष्ठी के दौरान किसानों समस्याओं रोना रोया। किसानों ने  बताया कि रोस्टर के हिसाब से उन्हें बिजली नहीं मिलती।
विज्ञापन


 अधिक विद्युत बिल, निजी नलकूप फ्री सिंचाई का लाभ न मिलने की शिकायत की। जनपद बलिया से आए किसानों ने सरकारी ट्यूबवेल में नाली के अभाव में खेतों की सिंचाई न कर पाने की समस्या गिनाई। मऊ से आए प्रगतिशील किसानों ने बिजली रोस्टर खराब होने और मृदा परीक्षा ठीक ढंग से नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग संबंधी समस्या को लेकर कस्टमर केयर नंबर 18001805025 और मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद का मोबाइल नंबर 9415801234 पर भी समस्या से संबंधी जानकारी देने को कहा गया। संयुक्त कृषि निदेशक उदय कुमार ने बताया कि मंडल का कुल प्रतिवेदित क्षेत्रफल 890000 हेक्टेअर है, जिसमें कृषि योग्य क्षेत्रफल 644800हेक्टेअर है। मंडल में खरीफ  उत्पादन का क्षेत्रफल 485000 हेक्टेअर है। रबी का क्षेत्रफल 531000 हेक्टेयर, जिसमें जनपद का क्षेत्रफल 10600 हेक्टेयर है। उप निदेशक कृषि आरबी सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed