फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers are making rounds for wheat seeds since last 15 days

Azamgarh News: गेहूं बीज के लिए 15 दिनों से चक्कर काट रहे किसान

Sat, 09 Nov 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers are making rounds for wheat seeds since last 15 days
जहानागंज। ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर स्थित राजकीय बीज गोदाम पर किसान गेहूं बीज के लिए चक्कर काट रहे हैं। 15 दिनों से दौड़ रहे किसानों को गोदाम पर बीज नहीं मिल रहा है। वहीं, किसानों को सही जानकारी भी नहीं दी जा रही कि कब गेहूं का बीज मिलेगा।
विज्ञापन

धान की कटाई के साथ ही किसान गेहूं की बोआई की तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन जहानागंज ब्लॉक के रामपुर में स्थित कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदाम में गेहूं का बीज नहीं है। जिससे क्षेत्र के 82 गांवों के किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

राजकीय बीज गोदामों से किसानों को विभिन्न प्रजाति के उन्नतशील गेहूं बीज देने के विभाग के दावे फेल नजर आ रहे हैं। प्रतिदिन 10 से 12 किसान गेहूं बीज के लिए गोदाम पर पहुंच रहे हैं। लेकिन उनको बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान कृष्णानंद विश्वकर्मा, वरुण सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, हीरालाल सरोज, मंगल आदि ने बताया कि वह 15 दिनों से बीज के लिए परेशान हैं, लेकिन गेहूं का बीज नहीं मिल रहा है।
इस संबंध में एडीओ कृषि ओमप्रकाश ने बताया कि एक ट्रक बीज आया था जो बंट गया। फिर गेहूं बीज की डिमांड भेजी है। दो- तीन दिन में बीज आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed