फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer's death due to snakebite, created chaos

सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to snakebite, created chaos
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियावीर गांव निवासी किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर बुधवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जोगियावीर गांव निवासी 53 वर्षीय शंकर पुत्र छोटेलाल मंगलवार की शाम अपने खेत पर धान की नर्सरी डालने के लिए पानी चला रहा था। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सिधारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराये, जहां इलाज के दौरान देर रात 11 बजे शंकर की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed