फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer 's Day, celebrating the birthday of former Prime Minister

किसान दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Wed, 23 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer 's Day, celebrating the birthday of former Prime Minister
पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर किया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन किसान के दिवस के रूप में बताया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां ने कहा कि आज सारी पार्टी बात तो किसानों की करती हैं लेकिन सब किसान विरोधी हैं। स्व. चौधरी साहब किसानों के हित में कार्य करते थे और किसानों के बारे में ही सोचते थे। वह कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन


अगर किसाना खुशहाल हो तो देश खुशहाल होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव ने कहा कि कृषि देश के विकास की आर्थिक रीढ़ है। जब तक कृषि क्षेत्र को आसान नहीं बनाया जाएगा किसानों की स्थिति में सुधार नहीं आएगा। महिला प्रदेश महामंत्री शीला भारती ने कहा कि स्व. चौधरी साहब ऐसे नेता था जिन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म किया। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पतिराम यादव ने कहा कि चौधरी साहब के जमाने में कचहरी की लूटखसोट समाप्त हो गई थी। अधिकारी समय पर आते थे और लोगों का काम होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष राममिलन चौहान ने कहा कि वह किसानों के ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया। वह किसान और देश के बारे में सोचते थे। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत यादव, अमित पाठक, प्रभावती देवी, बांके यादव, डा. दिलीप सिंह, सरिता, मोहम्मद साबिर, इरशाद अहमद, मोहम्मद सलीम आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई।

इस दौरान विशेष प्रार्थना सभाएं की गई। संस्थापक प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रीता राठौर, एसपी शुक्ल, एससी पटनायक, पीके सिंह, रंजय कुमार, अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

 
धोबिया नृत्य से कलाकारों ने बांधा शमां : गोमाडीह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस एवं जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगीत कलाकार ऋतुराज और विरेंद्र भारती ने नृत्यों और गीतों से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। धोबिया नृत्य से शमां बांध दिया।

 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के सच्चे सिपाही थे। हमें उनके  पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। गोष्ठी को उप निदेशक कृषि आरबी सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज शीतला प्रसाद यादव आदि ने संबोधित किया। 


वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धोबिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर राजनरायन यादव, शरद यादव, जियालाल यादव, शिवली  सिंह,  डा. हरिराम यादव आदि उपस्थित थें। अंत में लालगंज के विधायक बेचई सरोज ने सभी का आभार प्रकट किया। संक् सपा के जिला महा सचिव/उपाध्यक्ष कोआपरेटिव हरि  प्रसाद दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed