{"_id":"6790e4d0640623fbef05877d","slug":"farmer-protest-in-azamgarh-threatened-to-block-roads-serious-allegations-against-officers-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र हुए किसान : चक्काजाम करने की दी चेतावनी, बोले- गन्ने की नहीं हो रही खरीदारी; अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र हुए किसान : चक्काजाम करने की दी चेतावनी, बोले- गन्ने की नहीं हो रही खरीदारी; अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप
Wed, 22 Jan 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:08 PM IST
सार
आजमगढ़ के गन्ना किसान चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों से परेशान हैं। आरोप लगाया कि हमारा गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। इस कारण गन्ना ट्रकों पर ही सूख जा रहा है। अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
गन्ने की खरीद को लेकर नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
farmer protest in UP : चीनी मिल प्रबंधन से नाराज किसानों ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र अहरौला पर प्रदर्शन किया। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन व चक्काजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों ने कहा कि गन्ना पर्ची की वैधता तीन दिन तक रहती है, लेकिन किसानों को पर्ची जारी होने के बाद मैसेज प्राप्त हो रहा है। गन्ना को कटवाने और ट्राली पर लोड करने में पर्ची की वैधता खत्म हो जा रही है। इसके बाद मिल के अधिकारी गन्ना को सूखा बताकर लेने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए चीनी मिल प्रबंधन और क्रय केंद्र के प्रभारी जिम्मेदार हैं। एक ट्राली से तीन से पांच क्विंटल की कटौती की जा रही है। इतना ही नहीं बेचे गए गन्ने का समय से भुगतान भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि मिल के कर्मचारी कमीशन पर अन्य जिलों से गन्ना ले रहे हैं, अपने तौल केंद्र पर कम गन्ना होने की रिपोर्ट भेज रहे हैं। गन्ना अधिकारी किसानों का फोन नहीं उठाते। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तीन दिन बाद किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ, हरिहर राय, शीतला सिंह, अनिल सिंह, विजय सिंह, लालचंद पांडेय, हरिदास, केदार, मनोज चौबे आदि मौजूद थे।