फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer dies due to electric shock

Azamgarh News: करंट लगने से किसान की मौत

Fri, 10 May 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock
निजामाबाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के चकिया दुबेरामपुर गांव निवासी एक किसान की फर्राटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

चकिया दुबेरामपुर गांव निवासी बृजभान (55) बृहस्पतिवार को अपने खेत पर काम करने गए थे। दिन में लगभग 12 बजे वह खेत से घर पर लौटे और गर्मी से राहत के लिए घर पर मौजूद फर्राटा पंखा को चलाने लगे। पंखे में पहले से करंट उतर रहा था। जिसका उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही वे पंखा पकड़ कर तार प्लग में लगाए करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजनों को जानकारी होती और करंट काटने का प्रयास किया जाता तब तक वे मौके पर ही गिर कर अचेत हो गए। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed