फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family caught married love couple and heads shaved in azamgarh two people arrested

ये कैसा सलूक: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ दोनों का मुंडवाया सिर, कई बार भाग चुके हैं दोनों

Sun, 30 Oct 2022 10:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 10:47 PM IST
सार

आजमगढ़ के एक गांव में रविवार को विवाहित प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों का सिर मुंडवा दिया। जानकारी होने पर दीदारगंज थाना पुलिस गांव में पहुंच गई और प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंची। 

विज्ञापन
Family caught married love couple and heads shaved in azamgarh two people arrested
दीदारगंज थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को विवाहित प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों का सिर मुंडवा दिया। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी युगल दोनों विवाहित है और कई बच्चों के मां-बाप भी हैं। वह कई बार फरार भी हो चुके है। दोनों के बाल मुड़ाने की घटना इस दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन


प्रेमिका की उम्र 35 साल है और वह कई बच्चों की मां है। कई वर्षों से उसका गांव के ही एक 38 वर्षीय युवक से प्रेम चल रहा है। उसके साथ वह पूर्व में कई बार घर छोड़ कर भाग भी चुकी है। एक सप्ताह पूर्व परिजन उसे घर लाए और पंचायत में दोनों ने अब अपने-अपने घर रहने की बात पर सहमति भी जताई।

विज्ञापन

प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंची पुलिस

बावजूद इसके प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने से बाज नहीं आए। इससे नाराज होकर प्रेमिका के परिजनों ने रविवार को प्रेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया और दोनों का बाल मुंडवा दिया। इस बीच जानकारी होने पर दीदारगंज थाना पुलिस गांव में पहुंच गई और प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला द्वारा नामजद किए गए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed