फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anupriya Patel said MSMEs in bhadohi backbone of not only Indian economy but also global economy

MSME For Bharat: अनुप्रिया पटेल ने कहा, धैर्य रखें, सरकार उद्यमियों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी

Thu, 25 Sep 2025 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

MSME For Bharat in Bhadohi केंद्रीय परिवार कल्याण व राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों से कहा कि धैर्य रखें, सरकार उद्यमियों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी। 

विज्ञापन
Anupriya Patel said MSMEs in bhadohi backbone of not only Indian economy but also global economy
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धैर्य रखें। समय जरूर कठिन है, केंद्र सरकार उद्यमियों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी। इसके लिए सरकार कई स्तर पर प्रयास कर रही है। भारत किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता नहीं करेगा। ये बातें केंद्रीय परिवार कल्याण व राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को अमेरिकी टैरिफ पर उद्यमियों के बीच कहीं। वह बुधवार को जलालपुर स्थित ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम में बोल रही थीं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तब एमएसएमई का नाम सबसे ऊपर आता है। इसी दम पर देश सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हम यहीं नहीं रुकेंगे, आप सभी को भरोसा दिलाते हैं, 2027 तक हम विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।
विज्ञापन


विश्व के कई देश युद्व में हैं। बहुत उथल पुथल है। ऐसे में भारत विश्व में पांचवीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अमेरिकी टैरिफ को लेकर जो भी चिंता उद्यमियों से लेकर आमजन तक में हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे भलीभांति परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बिना पंजीकरण चल रहे आठ अस्पताल सील, मरीजों को भेजा गया सरकारी अस्पताल

भारत ही नहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ एमएसएमई है। भारत की विकास यात्रा का बहुत ही प्रेरणादायी अध्याय एमएसएमई है। देश की जीडीपी में एमएसएमई में 30 फीसदी, उत्पादन में 38 फीसदी वहीं देश के कुल निर्यात में 45 फीसदी का योगदान है। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र एमएसएमई है। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी लोग इससे जुड़कर अच्छा काम कर रहीं हैं इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एमएसएमई के ईको सिस्टम को मजबूत कर रही है। इस क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में भी हमें पता है । रोजाना सरकार ऐसी समस्याओं को खत्म किया जा रहा है, कम किया जा रहा है।

विश्वकर्मा योजना के तहत करोड़ों कामगारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, किट वितरित की जा रही है। कहा कि डबल इंजन की सरकार उद्योग को बढ़ावा देने और वर्तमान में उपजे संकट से उबरने के लिए लगी है। उद्योग की समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

कालीन उद्योग के विकास के लिए खाका किया गया तैयार
अमर उजाला की ओर से बुधवार की शाम भदोही नगर के ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम में एमएसएमई विशेषकर कालीन उद्योग के विकास के लिए खाका तैयार किया गया। कार्यक्रम में जुटे भदोही और मिर्जापुर के लगभग डेढ़ सौ कालीन उद्यमियों और काती व्यवसायियों ने मौजूदा समय में कालीन उद्योग पर अमेरिकी तारीफ से मंडरा रहे संकट के बदले से निपटने के लिए अलग-अलग विचार रखे।

इस दौरान सभी से प्राप्त इनपुट लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार के सहयोग से कालीन उद्योग को उभारने का आश्वासन दिया। खास खास बात यह रही की उपस्थित उद्योग के प्रतिनिधियों ने खुलकर अपनी बात राखी और एमएसएमई को मजबूत बनाने की सरकार से मांग की। ताकि वर्ष 2047 तक एक नया भारत विकसित हो। कालीन उद्योग की ओर से एक्मा, सीईपीसी और एसिस्डॉ प्रतिनिधियों ने बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed