फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake teacher found in STF investigation

एसटीएफ की जांच में मिला फर्जी शिक्षक

Fri, 26 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fake teacher found in STF investigation
आजमगढ़। एसटीएफ की जांच में आजमगढ़ का एक शिक्षक फर्जी मिला है। एसटीएफ का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। बीएसए आजमगढ़ के स्तर से प्राप्त (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) ईएचआरएमएस कोड-676472 अनुराग दुबे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कहला सिकंदरपुर, विकासखंड लालगंज के शैक्षिक दस्तावेज के अनुसार, उसने हाईस्कूल की परीक्षा 2002, इंटरमीडिएट 2004 में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर रोहनिया वाराणसी से पास की है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीए वर्ष 2007 में किया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का सत्यापन स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कालेज गोबिंदपुर से कराया गया। प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापन आख्या में अनुराग दुबे का पता ग्राम व पोस्ट लोहता, वाराणसी है। पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, जिला पंचायत सदस्य लोहता ने बताया कि अनुराग दुबे पुत्र वेद प्रकाश दुबे लोहता वाराणसी के मूल निवासी है। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय रामपुर, ब्लॉक सेवापुरी, वाराणसी में शिक्षक हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ से प्राप्त ईएचआरएमएस कोड-676472 अनुराग दुबे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कहला सिकंदरपुर, ब्लॉक लालगंज और ईएचआरएमएस कोड-358552 अनुराग दुबे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर, ब्लॉक सेवापुरी, वाराणसी निवासी लोहता, वाराणसी के हाईस्कूल इंटरमीडिएट बीए व बीएड के अंकपत्र के नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक और पूर्णांक, जन्मतिथि आदि समान पाए गए। इससे स्पष्ट है कि ईएचआरएमएस कोड- 676472 अनुराग दुबे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कहला सिकंदरपुर, लालगंज, आजमगढ़, दूसरे शिक्षक ईएचआरएमएस कोड-358552 अनुराग सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर, सेवापुरी वाराणसी निवासी लोहता के शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से चयनित होकर नौकरी कर रहा है। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने अनुराग दुबे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कहला सिकंदरपुर, लालगंज, जो बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव के निवासी है, को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed