फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake magistrate arrested

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी मजिस्ट्रेट गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fake magistrate arrested
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले एक व्यक्ति को हाइडिल चौराहे से मजिस्ट्रेट लिखी कार के साथ पकड़ा। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड के साथ ही सचिवालय का आईकार्ड आदि भी बरामद हुआ है। वह सचिवालय का पूर्व में संविदाकर्मी रह चुका है। छटनी के बाद हटा दिए जाने पर वह नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का कार्य करने लगा था। सिधारी थाने में शनिवार को पठानटोला मुहल्ला निवासी कासिफ ने तहरीर दिया कि सीतापुर जिले के लहरपुर तहसील अंतर्गत धकेरा गांव निवासी जियाउल इस्लाम सिद्दीकी ने जाहिद उर्फ गोलू को नौकरी दिलाने के नाम पर छल, कपट व धोखाधड़ी कर कुल 14 लाख रुपये हजम कर गया है। अब तक न तो नौकरी दिलाया न ही पैसा ही वापस कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी जियाउल इस्लाम को हाइडिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 95 हजार रुपये नकद, सचिवालय का दो आईकार्ड, फर्जी आधार कार्ड, मजिस्ट्रेट का बोर्ड लगी कार व तीन मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि 2001 में वह सचिवालय में बतौर संविदाकर्मी तैनात हुआ। 2015 में छटनी के दौरान उसे बाहर कर दिया गया। इसके बाद वह फर्जी परिचय पत्र मजिस्ट्रेट के नाम से बनवा कर अपनी गाड़ी पर मजिस्ट्रेट लिखवा लिया। इसके बाद उसने घूमघूम कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की कवायद में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed