फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake detergent powder racket busted

नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 17 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fake detergent powder racket busted
थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार में मंगलवार शाम घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के पदाधिकारी ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर ब्रांड के नाम से 14  बोरियों में रखा 1120 डिटर्जेंट नकली पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कंपनी के पदाधिकारी ने इस संबंध में सरामीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  थानाध्यक्ष सरायमीर अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी के सहायक जनरल मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने थाने पर संपर्क कर उनके ब्रांड के नाम पर नकली पाउडर बनाकर बेचने वाले गिरोह के बारे में बताया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार में छापेमारी कर नकली पाउडर बनाकर बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य संदीप जायसवाल पुत्र विरेंद्र को दबोच लिया।
विज्ञापन


सहायक जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था, साथ ही उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम पर नकली माल तैयार करके बाजारों में सप्लाई कर रहा था। ये लोग घड़ी ब्रांड को सस्ते दाम पर बेच रहे थे। आरोपी पिकअप पर पाउडर लाद कर बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन से 14 बोरियों में रखा 1120 डिटर्जेंट पाउडर बरामद किया गया। कंपनी के सहायक जनरल मैनेजर ने नकली माल के साथ गिरफ्तार संदीप जायसवाल के खिलाफ सरायमीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी सिकरौर सहबरी बाजार का निवासी है। थानाध्यक्ष सरायमीर ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी संदीप से गिरोह में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed