फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Faces blossomed due to honor of meritorious students of UP board

Azamgarh News: यूपी बोर्ड के मेधावियों के सम्मान से खिल उठे चेहरे

Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Faces blossomed due to honor of meritorious students of UP board
प्रशासन ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य व जिले स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता व डीआइओएस मनोज मिश्रा ने मेधावियों को सम्मानित किया। वहीं इससे पहले लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। जिसमे आजमगढ़ की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा मुस्कान भारती व इंटरमीडिएट के इबाद तारिक भी शामिल रहे। उधर, प्रशासन की ओर से जिले में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, प्रशस्तिपत्र, टैबलेट व मेडल देकर पुरस्कृत किया। हाईस्कूल के पांच एवं इंटरमीडिएट के दो छात्रों को एक-एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं बाकी के मेधावियों को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली। इस दौरान डीआइओएस मनोज मिश्रा, एडीआइओएस राजेश यादव, परीक्षा बाबू दिनेश मौर्या, वीर प्रताप राय, द्विविजय त्रिपाठी समेत मेधावी बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित थे। मेधावियों के सम्मान में अमर उजाला फाउंडेशन भी पीछे नहीं रहा। उसने प्रशासन के साथ मिलकर मेधावियों को सम्मानित किया। फाउंडेशन ने मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुस्तक भेंट की। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed