फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expressed happiness over the decision to give 40 percent tickets to women

महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के निर्णय पर जताया हर्ष

Wed, 20 Oct 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over the decision to give 40 percent tickets to women
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को सभी पदाधिकारियों, ब्लाक व नगर अध्यक्षों की बैठक जिला उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के निर्णय पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव, प्रभारी आजमगढ़ अहमद शमशाद ने कहा कि महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का प्रियंका गांधी का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महिलाओं के हित में तथा देशहित में कार्य करने का महिलाओं को अवसर मिलेगा। कांग्रेस पार्टी एक अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों से जो महिलाये कांग्रेस से जुड़कर देशसेवा करना चाहती हैं उन्हें कांग्रेस से जोड़कर आगे बढ़ाने का काम करेगी। इस मौके पर बेलाल अहमद, आद्या प्रसाद सिंह, तेज बहादुर यादव, मनोज कुमार सिंह, रमेश राजभर, अरविंद पांडेय, मुन्नू यादव, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, जावेद मंदे, मुन्नू मौर्य, सत्य प्रकाश मिश्रा, निर्मला भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed