फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from absent doctors and staff.

Azamgarh News: गैरहाजिर चिकित्सकों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 07 Sep 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent doctors and staff.
जिले में 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2135 मरीजों का ने पंजीकरण कराकर अपना इलाज कराया। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनंतपुरा पर एएनएम अंजली कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। कुंडीगढ़ में प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित आनंद के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामशरण मौर्या, प्रिंस यादव व उर्मिला यादव अनुपस्थित मिलीं। मुहल्ला दलसिंगार के प्रभारी डॉ. आशीष सिंह और स्टाफ नर्स संजीत शर्मा भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित सभी चिकित्सक- कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने और निर्धारित समय से दो दिन से अधिक विलंब से प्राप्त होने पर संबंधित के वेतन रोकने की संस्तुति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेले में 342 मरीजों में मधुमेह, 306 में गैस्ट्रो, 253 में त्वचा रोग, 164 में श्वसन संबंधी रोग, 108 में उच्च रक्तचाप और 38 में लीवर संबंधी रोग दर्ज किए गए। इसके अलावा 95 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 89 कुपोषित बच्चों की जांच, 36 एनीमिया मरीजों की जांच व तीन टीबी मरीजों की जांच की गई। 204 मरीजों की कोविड-19 हेल्प डेस्क पर जांच की गई, जबकि 34 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed