फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from absent 30 principals

Azamgarh News: अनुपस्थित 30 प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 18 May 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent 30 principals
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी अजमतगढ़ में बृहस्पतिवार को बीईओ की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई। जिसमें 30 प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में बीइओ द्वारा यू-डायस पर डाटा ऑनलाइन एवं हाउस होल्ड सर्वे करने पर जोर दिया गया। बीईओ निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत हाउसहोल्ड सर्वे किया जाए जो बच्चा नामांकन से वंचित है उन बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन किया जाए। विद्यालय में निपुण भारत मिशन की गतिविधियों को सही तरीके से संचालन किया जाए। एसएमसी व अभिभावक शिक्षक की बैठक नियमित रूप से की जाए। यू डायस पर डाटा आनलाइन करना अनिवार्य है, इसमें इसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत 19 बिंदुओं को पूर्ण किया जाए जो कार्य अधूरा है उसको पूरा कर लिया जाए। कंपोजिट ग्रांड का उपभोग प्रमाण पत्र बीआरसी पर उपलब्ध कराया जाए। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षिक गतिविधियों संचालित की जाए। बैठक में एआरपी कमलनयन यादव, अनिल मिश्र, विमल प्रकाश, कुसुम पांडेय, पंकज सिंह, धनंजय सिंह, श्रवण कुमार, यशवंत कुमार, विजय प्रताप सिंह, राजमणि शर्मा व रामसिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed