फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   " Expedite development officer '

‘विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी’

Mon, 21 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
" Expedite development officer '
मंडल के विकास कार्यक्रमों सहित राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में हुई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इस दौरान उद्यान विभाग की प्रगति कम मिलने पर नाराजगी जाहिर की। एक माह के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने को कहा। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मऊ में प्रमुख जिला मार्ग के निर्माण की स्थिति ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन



उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को मार्च 2016 तक सड़कों के निर्माण को पूरा करने को कहा। नवीन हाईस्कूल भवनों के निर्माण की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि मऊ में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, उसमें कुछ कमियां है जिसे तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने तीनों जिलों बलिया, आजमगढ़ और मऊ के जिलाधिकारियों से कहा कि हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिन पुराने परीक्षा केंद्रों के स्थान पर नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उसकी जांच कर लें। मंडल में कानून व्यवस्था की समीक्षा में अपराधों पर हर हालत में नियंत्रण लाने को कहा।


उन्होंने तीनों जिले के जिलाधिकारियों से कहा कि तहसीलों के साथ ही थानों का निरीक्षण करें। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला बदर करने, गुंडा एक्ट लगाने के साथ ही थानों में नियमित हाजिरी की कार्रवाई की जाए।



उन्होंने कर, करेत्तर एवं अन्य राजस्व देयों की वसूली में मनोरंजन कर को छोड़कर वाणिज्य कर, स्टांप देय, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय, नगर निकाय आदि की प्रगति लक्ष्य से काफी कम मिलने पर नाराजगी जाहिर की। अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी आजमगढ़ सुहास एलवाई, मऊ वैभव श्रीवास्तव आदि आधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed