फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expect more than 15 thousand workers, strategy being prepared

15 हजार से ज्यादा मजदूरों के आने की उम्मीद, तैयार हो रही रणनीति

Tue, 28 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Expect more than 15 thousand workers, strategy being prepared
आजमगढ़। शासन की ओर से जिला प्रशासन को बताया गया है कि प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया के तहत जनपद में लगभग 15 हजार मजदूर आ सकते हैं। वहीं, जिला प्रशासन मानकर चल रहा है कि ये संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी। इसलिए ब्लाकवार 10-10 क्वारंटीन शेल्टर होम को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ निर्देश दिए गए हैं कि शेल्टर होम में कोई भी संदिग्ध मिलता है उसे तुरंत अन्य लोगों से अलग कर दिया जाए। उसे सैंपलिंग केलिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन के लिए भेज दिया जाए। जब तक उसे शेल्टर होम में रखा जाता है तो पीपीई किट, मास्क आदि से लैस कर्मचारी ही उनकी व्यवस्ता देंखेंगे। इसे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को पहले शेल्टर होम में क्वारंटीन किया जाएगा। प्रवासियों की संख्या को देखते हुए इसी हिसाब से शेल्टर होम को चिह्नित कराया जा रहा है। सामुदायिक किचन साफ सुथरा हो और बेड की दूरी कम से कम दो मीटर की रखी जाएगी। उक्त शेल्टर होम इंटर या पीजी कालेज में बनाए जा रहे हैं। जैसे ही कोई संदिग्ध नजर आता है इसके बारे में एसडीएम और सीएमओ को सूचना दी जाएगी। सीएमओ उसके सैंपलिंग और उसे इंटीट्यूशनल क्वारंटीन के लिए भेजने के व्यवस्था करेंगे। इससे पहले उसे अन्य लोगों से अलग कर दिया जाएगा। इसके खाना आदि देने वाले तथा सफाई आदि करने वाले पीपीई किट और मास्क आदि से लैस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed