{"_id":"6328c06cb4fb8257050acda2","slug":"exhibition-on-the-birthday-of-prime-minister-narendra-modi-azamgarh-news-vns674963262","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ. अंबेडकर पार्क में प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी का अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस ने अवलोकन किया।
सूचना विभाग के सौजन्य से लगाई गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से अब तक की कहानियों, उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्णय, जनहितार्थ योजनाओं, देश की प्रगति के लिए नवाचार अभियानों को इसमें दर्शाया गया है। प्रदर्शनी की दर्शकों ने प्रशंसा की।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद के माध्यमिक, प्राथमिक व उमा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराएं।
विज्ञापन
नमो प्रदर्शनी के जरिये पीएम के कार्यों को दर्शाया
अंबारी। फूलपुर के माहुल नगर पंचायत स्थित शिवाजी मेन चौक पर भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नमो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मोदी सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों का पोस्टर के जरिये प्रदर्शन किया गया।
सेवा पखवाड़ा के तहत लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने किया। हनुमंत सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा लालगंज के मंत्री दिलीप सिंह, युवा मोर्चा माहुल मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद आर्य, सुजीत जायसवाल आदि उपस्थित थे।