फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Examinees showed amazing enthusiasm

परीक्षार्थियों में दिखा गजब का उत्साह

Sun, 22 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Examinees showed amazing enthusiasm
अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। रविवार को नगर के डीएवी पीजी और इंटर कालेज में आजमगढ़, जौनपुर और मऊ जिले के 874 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। डीआईजी रतनकुमार श्रीवास्तव ने इंटर कालेज तो आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने पीजी कालेज स्थित परीक्षा केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन


एहतियातन दोनों केंद्रों के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। अतिथिगण और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। कहा कि इस आयोजन से मेधावी विद्यार्थियों को आगे पढ़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, वाराणसी में 2852, सोनभद्र में 339, गाजीपुर में 818 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने आए अभिभावक और विद्यार्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर जुट गए थे। तकनीकी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिला था। इसके लिए अलग से चार काउंटर बनाए गए थे ताकि सेंटर तक आया एक भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए। वहीं, कालेज प्रबंधन भी पूरे मनोयोग से परीक्षा की सफलता में जुटा रहा। आजमगढ़, मऊ और जौनपुर के 1403 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कालेज की प्राचार्य डाक्टर सुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि 12 कमरों में 703 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी। यहां 426 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर जगदीश सिंह के मुताबिक यहां कुल 448 परीक्षार्थी भाग लिए।


सुरक्षा के बीच यह परीक्षा दोनों केंद्रों पर 10 बजे से शुरू हुई और डेढ़ घंटे बाद 11.30 बजे समाप्त हुई। पुलिस प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। स्थानीय पुलिस के अलावा यातायात पुलिस भी सतर्क रही। परीक्षा के दौरान डीआईजी रेंज रतन कुमार श्रीवास्तव, डीडीसी चकबंदी ऋतु सुहास ने जायजा लिया। अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed