फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ex-servicemen of Azamgarh raging on China's cowardice

चीन की कायरता पर भड़के आजमगढ़ के पूर्व सैनिक

Wed, 17 Jun 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen of Azamgarh raging on China's cowardice
आजमगढ़। गलवान घाटी में जिस पर चीन ने कायरता का परिचय दिया और धोखे से हमला कर हमारे सैनिकों को शहीद किया। उसे लेकर चीन के प्रति लोगों में रोष बढ़ गया है। लोग जहां चीनी सामानों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं। वहीं पूर्व सैनिक इस घटना में अपने जवानों की शहादत पर भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि चीन को सबक सिखाने का यह सही समय है। अगर जरूरत पड़ी तो हम फिर से सीमा पर जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

काफी दिनों से चीन के साथ सीमा पर विवाद चल रहा था। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा चीनी अधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार शांति का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने धोखे से हमारे जवानों को शहीद कर दिया। हालांकि निहत्थे होने के बावजूद उनके सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया और कई को घायल कर दिया। इसके बाद भी चीन की इस कायराना हरकत से पूरे देश में उबाल है। चीन को सबक सिखाने के लिए उसके सामानों का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। साथ ही सरकार से मांग की जा रही है कि वह चीन से सारे व्यापारिक रिश्तों केे खत्म करें। इन सबके बीच बुधवार केे पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक मुहल्ला सीताराम स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें इस घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और चीन के प्रति गुस्से का इजहार किया गया।
विज्ञापन

चीन ने हमेशा हमारे साथ धोखा किया है। इस बार उसने धोखे से हमारे जवानों पर वार किया है। यह सही समय है कि उसे उसके इस धोखे का जवाब दिया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो हम खुद सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने को तैयार हैं। - कैप्टन नंदलाल यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को चाहिए कि वह चीन के साथ सारे आयात निर्यात को बंद कर दे। क्योंकि वह हमारे देश में सामान बेंचकर उस पैसे का हमारे खिलाफ ही उपयोग करता है। देश की जनता को भी चीन के सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। - रघुनाथ पांडेय, समिति के महामंत्री।

चीन ने यह जो कायराना हरकत है पूरे देश केे एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। चीन के सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही चीन को सबक सिखाने का यह सही मौका है। अगर जरूरत पड़ी तो हम भी सीमा पर जाने को तैयार हैं। - जगधारी यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed