फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Everyone's electricity bill is half, dues of Corona period cleared

सबका बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Everyone's electricity bill is half, dues of Corona period cleared
दीदारगंज विधानसभा के लल्लूगंज बाजार में बुधवार को कांग्रेस की तरफ से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई, इसका नेतृत्व जिला किसान कांग्रेस कमेटीके के जिलाध्यक्ष मुरारी राय ने किया। इस दौरान बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

मुरारी राय ने कहा कि आज देश मे महंगाई अपने चरम पर है, स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। खाद्य समग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं, भ्रष्टाचारी, बलात्कारी बेलगाम हो गए हैं। उप्र की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान बदहाल है डाई यूरिया बाजार से गायब है, उपर से किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा काले कानून लाकर किसानों की कमर ही तोड़ दी गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि हम जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार की गलत नितियों को उजागर करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का मार्ग प्रसस्त करेंगे। अगले वर्ष चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सरकार बनीं तो छात्राओं को स्कूटी व स्मार्टफोन, किसानों का पूरा कर्ज माफ, 2500 में गेहूं- धान, 400 रुपये में पाएगा गन्ना किसान, सबका बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, हर परिवार को देंगे 25000, 20 लाख को सरकारी रोजगार तथा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधाएं देने की प्रतिज्ञा के साथ हम कांग्रेसी जनसाधारण के बीच पहुंचकर प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा के लिए निकले हैं। प्रतिज्ञा यात्रा लल्लूगंज बाजार से निकलकर सोहौली, जगदीशपुर होते हुए बधवा महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री संजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, डा. बजरंगी राय, छट्ठू कन्नौजिया, भानू प्रजापति, विकास राय, विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed