फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even in the shelter of God, praying for victory

भगवान की शरण में भी मत्था टेक मांग रहे जीत की दुआ

Sat, 18 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Even in the shelter of God, praying for victory
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी पूरा जोर लगाए हुए हैं। एक तरफ जहां उनके द्वारा मतदाताओं के घर-घर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उनके द्वारा भगवान के दरबार में मत्था टेककर जीतकर की दुआ भी मांगी जा रही है। जनपद के लोकसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार नजर आ रहे हैं। बसपा, सपा और भाजपा प्रत्याशी जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाए हुए। सपा और भाजपा के दिग्गज नेता जहां कई दिनों से जिले में अपना डेरा जमा चुके हैं। वहीं बसपा के भी दिग्गज नेताओं का आना शुरू हो गया है। उनके द्वारा जगह-जगह दौरे के साथ नुक्कड़ सभा कर लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है। वहीं उनके द्वारा जीत के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा भगवान के दरबार में भी हाजिरी लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भी शेरपुर कुटी में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जीत की प्रार्थना करते नजर आए। इस प्रकार हर प्रत्याशी उपचुनाव में जीत के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed