फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after three days, the severed band cannot be repaired

तीन दिन बाद भी कटे बंधे की नहीं हो सकती मरम्मत

Wed, 05 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Even after three days, the severed band cannot be repaired
सगड़ी के जोकहरा में बांध टूटने के बाद बाढ़ के पानी टेकनपुर गांव के घरों में घुसा। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। छोटी सरयू नदी पर बने जोकहरा बांध केे कटे हुए तीन दिन का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक प्रशासन को इसे पूरी तरह से बांधने में सफलता नहीं मिल सकी है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं सहसपुरा और टेकनपुर के बाद अब जोकहरा गांव में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के जोकहरा गांव से होकर गुजरने वाली छोटी सरयू नदी का बांध टेकनपुर गांव के पास रविवार की रात कट गया। बांध कटने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कटे बंधे की मरम्मत करने का कार्य शुरू किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सोमवार को डीएम ने पूरी रात बंधे पर रहकर इसे बंधवाने का कार्य किया लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेक्ष राणा जनपद आए उन्होंने कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया और बुधवार की दोपहर 12 बजे तक बंधे को बांध लिए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन बुधवार को भी कटे बंधे को बांधने में सफलता नहीं मिल सकी। आक्रोशित ग्रामीण बुधवार की सुबह बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पर भड़क गए लोगों ने बीच बचाव किया। तीसरे दिन कटे बंधे को बांधने के लिए बिलरियागंज और दोहरीघाट से ठेकेदार अपने लेबरों को लेकर काम करा रहे हैं । अभी तक मात्र 10 मीटर तक ही बंधे की मरम्मत हो सकी है। जबकि यह 50 मीटर चौड़ाई में कटा है। अगर यही हाल रहा तो कई दिन लग जाएंगे कटे बंधे केे बांधने में। बंधा कटने से सहसपुरा और टेकनपुर पहले ही बाढ़ के पानी से घिर गया था अब कांखभार भी पानी से घिरने लगा है। लोगों शौच और सामान के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे डीएम राजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही हम इसको बांध देंगे और समस्या को दूर करने में सफल होंगे। इस कार्य में पूरे प्रशासन को लगा दिया गया है। ताकि किसी को कोई समस्या ना हो।

सगड़ी के जोकहरा में बांध टूटने के बाद बाढ़ के पानी से घिरा लोग सुरक्षित स्थानों को जाते।

सगड़ी के जोकहरा में बांध टूटने के बाद बाढ़ के पानी से घिरा लोग सुरक्षित स्थानों को जाते।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के सहबदिया मे रिंग बाध पर सिपेज दिखाते प्रधान पुल्लू।

सगड़ी के सहबदिया मे रिंग बाध पर सिपेज दिखाते प्रधान पुल्लू।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के टेकनपुर में कंधे पर साइकिल लेकर बाढ़ के पानी से निकलता किसान।

सगड़ी के टेकनपुर में कंधे पर साइकिल लेकर बाढ़ के पानी से निकलता किसान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed