फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after the closure, children were called to school, notice issued

Azamgarh News: बंदी के बाद भी बच्चों को बुलाया स्कूल, नोटिस जारी

Fri, 19 Jan 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Even after the closure, children were called to school, notice issued
आजमगढ़। बंदी के बाद भी बच्चों को स्कूल बुलाना विद्यालय संचालक पर भारी पड़ गया। बीएसए ने आदेश की अवहेलना करने के कारण विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान दो परिषदीय विद्यालय बंद मिले। जहां पर एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। जिसे लेकर बीएसए ने शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त विद्यालय 18 से 20 जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद रखे जाने के निर्देश दिए है। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षामित्र और अनुदेशक व अन्य कर्मियों को स्कूल आकर प्रशासकीय कार्यों व दायित्वों का निर्वहन करने के आदेश दिए हैं। आदेश के बावजूद भी प्राथमिक विद्यालय इटौरा, पल्हनी और कंपोजिट विद्यालय गोधौरा जहानागंज भी बंद पाया गया। इस दौरान एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। इसे लेकर बीएसए ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसके बाद वह जहानागंज बाजार के पास पहुंचे तभी जीप में बच्चों को बैठे हुए पकड़ा गया। बच्चों से उनके नाम व कक्षा के संबंध में पूछा गया। परिचयन पत्र को भी देखा गया तो उक्त वाहन में शांति निकेतन स्कूल कोल्हूखोर, जहानागंज के यूकेजी से कक्षा-8 तक बच्चे बैठे थे। उक्त विद्यालय द्वारा जारी किए गए बंदी के आदेश की अवहेलना की गई है। जिसे लेकर मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed