फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after 48 hours, the accused of murdering the history-sheeter were not caught.

Azamgarh News: 48 घंटे बाद भी नहीं हाथ लगे हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी

Thu, 09 Nov 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, the accused of murdering the history-sheeter were not caught.
फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गांव निवासी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी की सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना को 48 घंटे से अधिक का समय हो चुका है और पुलिस अब तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

सदरपुर बरौली गांव निवासी बेलाल अहमद 28 सोमवार की शाम घर पर मौजूद था। परिजनों के अनुसार सात बजे के लगभग उसकी मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। अभी वह गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद फूलपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही महकमे के उच्चाधिकारी व फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। मृतक की मां ने गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसपी अनुराग आर्य ने हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड के खुलासे व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीम लगाया है। घटना के 48 घंटे बाद भी हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर सुराग तक लगा पाने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं आखिर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की हत्या किस वजह से की गई है। इसकी भी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। जिम्मेदारों की माने तो पुलिस की दोनों टीम लगातार नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed