फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Evaluation of copies of UP board may start anytime after 20

20 के बाद कभी भी शुरू हो सकता है यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies of UP board may start anytime after 20
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित पड़ा है। जिसके 20 अप्रैल के बाद शुरू होने की संभावना है। डिप्टी सीएम व माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा के वीसी के बाद से इसकी संभावना बलवती हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग नये सिरे से मूल्यांकन का कार्य शुरू कराने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

15 अप्रैल को डिप्टी सीएम, प्रमुख सचिव व डायरेक्टर ने सभी जेडी व डीआईओएस के साथ वीसी किया था। जिसमें उन्होंने धीरे-धीरे सामान्य हो रहे माहौल में मूल्यांकन का कार्य भी पुन: शुरू कराने की बात कही। इसके साथ ही तैयारियां शुरू करने का दिशा निर्देश भी दिया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से संपन्न हो जाने के बाद 15 मार्च से मूल्यांकन का कार्य भी जिले में चार केंद्रों पर शुरू कराया गया था। लगभग तीन-चार दिनों तक मूल्यांकन का कार्य भी हुआ। इस बीच कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने मूल्यांकन का कार्य स्थगित कर दिया। मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाये गये है। लेकिन शासन ने अब नये सिरे से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने का निर्देश दिया है। जिसे देखते हुए मूल्यांकन केंद्र बढ़ाये जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन में लगे सभी परीक्षकों को मास्क व सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराने का निर्देश हुआ है। वीसी के दौरान मिले निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग नये सिरे से बोर्ड कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू कराने की तैयारियों में जुट गया है। संभावना यही जतायी जा रही है कि 20 अप्रैल के बाद मूल्यांकन का कार्य कुछ शर्तो के साथ शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

0000000000000000
मूल्यांकन शुरू कराने को लेकर अभी लिखित में कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। वीसी के दौरान डिप्टी सीएम ने 20 के बाद मूल्यांकन शुरू कराने की संभावना जतायी है। उम्मीद है कि 25 अप्रैल से मूल्यांकन का कार्य शुरू हो। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मूल्यांकन में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन किया जाना है। इसके लिए उम्मीद है कि एक-दो मूल्यांकन केंद्र और बढ़ाये जाये ताकि परीक्षकों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed