फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eunuchs who came to ask for money got into a fight with their family.

Azamgarh News: नेग मांगने पहुंचे किन्नरों की परिवार के साथ हुई मारपीट

Sun, 23 Jun 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs who came to ask for money got into a fight with their family.
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव में शनिवार की सुबह किन्नरों और एक परिवार के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस किन्नरों को लेकर थाने गई और परिवार के लोगों को भी थाने बुलाया। जानकारी के अनुसार देवपार गांव निवासी आकाश यादव की पत्नी को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। इसकी जानकारी होते ही शनिवार की सुबह आठ बजे किन्नर किरन के नेतृत्व में कई किन्नर आकाश के दरवाजे पर पहुंच गए। उन्होंने उनके दरवाजे पर गाना बजाना शुरू कर दिया। आकाश ने उन लोगों को मना किया कि नाच गाना बंद करो हमारे यहां इसे शुभ नहीं माना जाता। लेकिन, जब किन्नर नहीं माने तो दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद आकाश अपने पड़ोसी की छत पर चढ़कर किन्नरों पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे तीन किन्नरों को चोटें आई। इसके बाद किन्नरों ने नंगे होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और किन्नरों को लेकर थाने चली गई। वहीं आकाश के परिवार के लोगों को भी थाने आने के लिए कहा। परिजनों का आरोप था कि किन्नरों ने उनके साथ मारपीट की। आकाश की पत्नी के गले से सोने की चेन निकाल ली। आकाश को भी मारा। उसकी पत्नी के पेट और पैर भी मारा। वहीं पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी है। इस संबंध में थाना प्रभारी कंधरापुर ने कहा कि दोनों पक्ष थाने में सुलह कर लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed