फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EPF of contract and outsourced employees will be cut in MNREGA from July

मनरेगा में जुलाई माह से कटेगा संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों का ईपीएफ

Mon, 27 Jul 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
EPF of contract and outsourced employees will be cut in MNREGA from July
आजमगढ़। मनरेगा योजना में संविदा और आउटसोर्सिंग पर काफी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं लेकिन इन कर्मचारियों को अब तक ईपीएफ का लाभ नहीं मिलता था। अब ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जुलाई के मानदेय से पीएफ कटौती करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

गांवों से पलायन रोकने के लिए मनरेगा योजना की शुरूआत की। इसके तहत गांवों लोगों को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का संचालन करने के लिए संबंधित कार्यालयों में संविदा व आउटसोर्सिंग से कर्मियों को नियत मानदेय पर नियुक्त किया गया। यह कर्मचारी कई वर्षों से काम तो कर रहे हैं लेकिन इनका ईपीएफ नहीं कटता था। जबकि केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ देने का आदेश दिया था। इसके बाद भी यह कर्मचारी उसका लाभ पाने से वंचित थे। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग मनोज कुमार सिंह ने जब इसकी समीक्षा की तो उन्हें इस बात का पता चला। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जिलों में कर्मियों को ईपीएफ का लाभ नहीं मिलेगा, वहां के उपायुक्त श्रम रोजगार, प्रभारी उपायुक्त और बीडीओ का भी वेतन रोक दिया जाएगा। उनके इस निर्देश के बाद जनपद में इन कर्मचारियों के डाटा फीडिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिसमें 1011 रोजगार सेवक, 165 टीए, 19 एपीओ और नौ एकाउंटेंट शामिल हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव की ओर से जुलाई माह से इन कर्मियों के ईपीएफ कटौती का निर्देश दिया गया है। जनपद में कुल 1204 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। जिसके लिए कर्मचारियों के डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। - बीबी सिंह, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed