फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EO Nagar Panchayat assured to get the construction done soon

ईओ नगर पंचायत ने जल्द निर्माण कराने का दिया आश्वासन

Sun, 29 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
EO Nagar Panchayat assured to get the construction done soon
निजामाबाद। 15 बीघा खेत नाले के गंदे पानी में समाहित हो गया। परेशानहाल किसानों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने शीघ्र निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है। फराहाबाद मोहल्ले में नगर पंचायत निजामाबाद द्वारा वार्ड नंबर चार में 15 वर्ष पूर्व 30 लाख रूपए की लागत से बनाया गया नाला जल निकासी न होने के कारण किसानों की गले की हड्डी बन गया है। नगर पंचायत निजामाबाद से गंदे पानी की निकासी के लिए वार्ड नंबर चार में एक बड़े नाले का निर्माण कराया गया, जिससे गंदा पानी की निकासी हो सके। मात्र चार साल तक जल निकासी का सुचारू रूप से होती रही। समय-समय पर नाला की सफाई न होने के कारण वह जगह-जगह से टूट गया। नाले का गंदा पानी बह कर किसानों के खेतों में बहने लगा। इस समस्या में उलझे हुए किसान लगभग 10 वर्षों से खेती नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 15 बीघा किसानों का खेत गंदे पानी में डूबा हुआ है। गंदे पानी के ठहराव खेतो में होने के कारण उससे दुर्गंध उठ रही है। वार्ड के सभासद त्रिभुवन प्रजापति ने बताया कि नाले का निर्माण कराने के बाद न तो साफ सफाई और ना ही देखरेख हुई। जिन किसानों का खेत नाले के गंदे पानी में समाहित हो गया है, उसमे नंदू प्रजापति, अच्छे लाल प्रजापति, सुरेश मौर्य, फेकू मौर्या, रमेश मौर्या, राजेश मौर्या, गणेश मौर्य ,फैजान, घुरहू मौर्या. गुलाब मौर्या आदि शामिल है। यह किसान अपने खेतों में कुछ भी उगा नहीं पा रहे है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से बजट आया है। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। परेशान किसानों ने सभासद त्रिभुवन प्रजापति के नेतृत्व में जिलाधिकारी से नाला निर्माण कराने की मांग के लिए ज्ञापन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed