फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EO handed over the paper, the councilors' strike ended on the tenth day

ईओ ने सौंपी पत्रावली, सभासदों का धरना दसवें दिन समाप्त

Wed, 28 Oct 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
EO handed over the paper, the councilors' strike ended on the tenth day
अंबारी। माहुल नगर पंचायत कार्यालय पर चल रहे सभासदों के धरने के आगे नगर पंचायत प्रशासन को आखिरकार झुकना पड़ा। धरने के 10वें दिन बुधवार देर शाम एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह की मौजूदगी में ईओ दिनेश चंद्र आर्या ने विकास कार्यों व सामानों के खरीद फरोख्त की पत्रावली धरनारत सभासदों को सौंपी। इसके बाद सभासदों ने शाम चार बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बीते 10 दिनों से नगर पंचायत माहुल के नामित और निर्वाचित सभासद चेयरमैन बदरे आलम और अधिशासी अधिकारी बदरे आलम पर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगा रहे थे। विकास कार्यों व सामानों की खरीद फरोख्त में खर्च सहित 18 बिंदुओं के ब्योरे की मांग पर अड़े थे। दोपहर तीन बजे एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह नगरपंचायत कार्यालय पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक अधिशासी अधिकारी के कक्ष में उन्होंने मंत्रणा की। इसके बाद शाम चार बजे ईओ दिनेश चंद्र आर्या ने 18 बिंदुओं की मांगी गईं जानकारी सभासदों को दी। इसके बाद सभासदों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर शासन से नामित तीनों सभासद पूजा पांडेय, दिलीप सिंह,अजय श्रीवास्तव और निर्वाचित सभासदों में खालिद, प्रमिला, प्रह्लाद, ओम प्रकाश बिन्द, हाफिज हारून, भूखल राम, सोनू यादव आदि रहे। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने कहा कि 10 दिनों से जिसके लिए सभासद धरना दे रहे थे उन सभी जानकारी को ईओ ने उन्हें दे दी है। आशा है कि नगर पंचायत सभासदों के साथ मिल कर विकास के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed