फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Enthusiasm of voting shown among youth and elders

युवाओं-बुजुर्गों में दिखा मतदान का उत्साह

Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm of voting shown among youth and elders
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव आजमगढ़ के मतदान के दिन हर रंग देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह देखने का मिला। शहर के बूथों में सबसे पहले मतदान करने वाले युवा भी देखने को मिले। कोई युवा अपनी दादी के साथ आया तो कोई अपनी मां के साथ आया। वहीं बुजुर्गों को लेकर स्वजन लेकर आए। जिला प्रशासन की तरफ से बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पहले ही व्यवस्था कर रखी थी। जब भी दिव्यांग या बुजुर्ग आया तो उन्हें व्हीलचेयर द्वारा मतदान केंद्र में मत का प्रयोग सबसे पहले करवाया।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बा निवासी फेकनी देवी की उम्र 70 से अधिक है। उन्होंने अब तक कई विधानसभा और लोकसभा और ग्राम पंचायत चुनाव देखे हैं। वह हर बार वोट करने आती है। उन्होंने बताया कि हम किसी बार भी वोट डालना नहीं भूलते हैं। बीमार हूं लेकिन वोट डालने आई हूं। पोते के साथ व्हीलचेयर पर आई हूं, बैठकर वोट डाली हूं। शहर की रहने वाली वृद्घ इशरावती देवी ने कहा कि मत का प्रयोग करना हमारा अधिकार है। हमारे वोट से जीत हार तय होती है। इसलिए हम वोट जरूर डालने जाते हैं। शहर की रहने वाली छवि ने बताया कि वह पहली बार वोट डालने आई हूं। ऐसे में पहली बार मत का प्रयोग करने के बाद उत्साहित हूं। ऐसे में इस लोकतंत्र में मेरी भागीदारी भी रहेगी। इसे लेकर खुश हूं। गरिमा ने बताया कि इस मतदान को लेकर इतनी उत्साहित थी कि उसने 10 बजे ही वोट डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed