फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Entered the house with the intention of stealing and started molesting the girl

Azamgarh News: चोरी की नीयत से घर में घुसा और करने लगा लड़की संग छेड़खानी

Wed, 01 May 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Entered the house with the intention of stealing and started molesting the girl
अहरौला थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर में छत के रास्ते चोर घुसा। इस दौरान परिवार की एक लड़की की आंख खुल गई। वह उठ कर देखने गई तो घर में घुसे युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दिया। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया तो मारपीट करते हुए वह भाग निकला। लड़की की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि गांव का ही मोनू राजभर 29 अप्रैल की रात छत पर चढ़ कर सीढ़ी से घर में चोरी की नीयत से उतर आया। आहट होने पर उसकी बेटी की आंख खुल गई। वह देखने के लिए बिस्तर से उतर कर आहट की तरफ बढ़ी तो मोनू ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गया। वादी मुकदमा की तहरीर पर अहरौला थाना पुलिस ने मोनू राजभर के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed