{"_id":"6acbe13ce58c7ae629012619","slug":"ensure-adequate-nutrition-for-tb-patients-anupriya-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158689-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराएं : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराएं : अनुप्रिया
विज्ञापन
सर्किट हाउस में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया प
आजमगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सर्किट हाउस में सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण, टेली-मानस, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, निक्षय मित्र अभियान और टेली-कंसल्टेशन सेवाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
समीक्षा में सीएमओ ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के लिए निर्धारित 59,829 के लक्ष्य के सापेक्ष 59,841 टीके लगाए गए। इसके बाद 541 अतिरिक्त टीकाकरण भी किए गए। लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर राज्यमंत्री ने संतोष जताया और अन्य योजनाओं में भी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। टेली-मानस कार्यक्रम के तहत उन्होंने युवाओं और स्कूली बच्चों में मानसिक तनाव, अवसाद और नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए विद्यालयों व महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने और जरूरतमंदों की काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मलिन बस्तियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सघन जांच कराने, मरीजों को नियमित उपचार के साथ पोषण पोटली उपलब्ध कराने और निक्षय मित्र अभियान में युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली-कंसल्टेशन सेवाओं को प्रभावी बनाने और मरीजों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अविनाश झा उपस्थित रहे।