फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment removed on RTO route, nozzle

आरटीओ मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, नोकझोंक

Tue, 24 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on RTO route, nozzle
आरटीओ कार्यालय के बाहर सड़क पर अवैध अतिक्रमण को हटवाते एसडीएम सदर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार मंगलवार को पुलिस बल के साथ आरटीओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए मार्ग की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को पर बुल्डोजर चलवाया। इस दौरान कई दुकानदारों से जिला प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

एआरटीओ मार्ग पर दुकानदारों द्वारा पटरियों पर अतिक्रमण करने के चलते आए दिन जाम लगता हैं। कई बार जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया लेकिन दुकानदार फिर पटरियों पर अतिक्रमण कर लिए। समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए। एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार मंगलवार को नगर पालिका के ईओ डा. शुभनाथ प्रसाद व पुलिस बल के साथ बुल्डोजर के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम जैसे ही शुरू हुआ दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। बुल्डोजर देखने के बाद दुकानदार टीनशेड व गुमटी हटाने लगे। अंत में अतिक्रमण बुल्डोजर से गिरा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शाम करीब दो बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। एसडीएम सदर गौरव कुमार ने कहा कि एआरटीओ आफिस के पास रोड के किनारे शेड और गुमटी डाल कर अवैध अतिक्रमण किया गया है। इसमें दलाल बैठे रहते हैं। इसे हटाया जा रहा है। इससे जाम की समस्या हल होगी। अतिक्रमण हटाने के साथ सभी गुमटियों को भी जब्त किया जा रहा है। इसे शपथ देने के बाद ही वापस किया जाएगा। दोबारा से अतिक्रमण करने पर एफआईआर और जुर्माना किया जाएगा। भीटा की जमीन पर बने मकान भी होंगे ध्वस्त
विज्ञापन

एसडीएम सदर एवं ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि एटारटीओ कार्यालय के बगल में भीटा की भूमि है। जिसपर मकान व दुकान बना दिया गया है। मामला कोर्ट में चला गया है। फैसला आते ही दुकानदार व मकान ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed