फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment removed from Collectorate to Church and Bawali Mor to Roadways

Azamgarh News: कलेक्ट्रेट से चर्च व बवाली मोड़ से रोडवेज तक हटा अतिक्रमण

Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Collectorate to Church and Bawali Mor to Roadways
अतिक्रमण के खिलाफ नपा का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को नपा की टीम ने कलेक्ट्रेट से चर्च व बवाली मोड़ से रोडवेज तक पुन: हुए अतिक्रमण को हटवाया। नपा की कार्रवाई से ठेला-खोमचा वालों में हड़कंप मचा रहा। एक दिन पूर्व ही इस क्षेत्र के लोगों ने चेयरमैन व ईओ से मिल कर अभियान पर लगाम लगाए जाने की मांग किया था।मंगलवार को नपा का बुलडोजर नए क्षेत्र के बजाए उन क्षेत्रों में ही पुन: गरजा जहां से पूर्व में अतिक्रमण हटवाया जा चुका था। इन स्थानों पर अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद पुन: अतिक्रमण हो गया था। जिसके चलते नपा ने मंगलवार को पुन: कलेक्ट्रेट से चर्च व बवाली मोड़ से रोडवेज तक अतिक्रमण को हटवाने की कवायद किया। इस दौरान जो कुछ भी अतिक्रमण की जद में आया, उसे नपा प्रशासन ने ढहवाने के साथ मलबा भी अपने वाहनों पर लाद कर उठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed