फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment on Pokhari, where will the water go

Azamgarh News: पोखरी पर अतिक्रमण, कहां जाएगा पानी

Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Pokhari, where will the water go
कस्बा स्थित पोखरियों पर अवैध कब्जा के कारण जल निकासी की समस्या खड़ी होती जा रही है। बुनकर बाहुल्य क्षेत्र मुहल्ला पुरारानी स्थित पोखरी में कस्बा के ही रहने वाले कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर पोखरी का अस्तित्व ही खत्म कर दिया। ऐसे में मुहल्ले में जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है। पुरारानी में बरसात में तो लोगों के घरों में जलभराव की समस्या हो जाती है। बुनकरों को घरों से गंदा पानी निकालना पड़ता है। दर्जनों घरों में हथकरघा की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। ऐसे में बुनकरों के सामने आजीविका चलाना मुश्किल हो जाता है। मुहल्ला निवासी इफ़्तेख़ार अहमद, मोहम्मद मोजाहिद, अब्दुल्लाह, जैनुल आब्दीन ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात के मौसम में घरों में नाले का गंदा पानी घुस जाता है। हथकरघा और पावरलूम को बचाने के लिए रात भर जागकर घरों में घुसे पानी को निकालना पड़ता है। बरसात आने वाला है लेकिन जल निकासी की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पोखरी को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो स्थिति और खराब होगी। प्रतिभा सिंह, ईओ नपा मुबारकपुर ने बताया कि पुरारानी मुहल्ले में जलनिकासी की समस्या है जिसके लिए एक बड़े नाले का निर्माण समय से पूर्व कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस बार लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed