फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment has spoiled the appearance of the city, responsible is silent

अतिक्रमण ने बिगाड़ रखी है शहर की सूरत, जिम्मेदार साधे है मौन

Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Encroachment has spoiled the appearance of the city, responsible is silent
शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में दुकान के बाहर सड़क पर लगी दुकान।-प्लान शहर सड़कों पर अतिक्रमण - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर की सूरत सड़क की पटरियों पर हुए अवैध अतिक्रमण ने बिगाड़ रखा हुआ है। जिसके चलते सड़कों पर रोजाना जाम लगता है और लोग परेशान होते है। ऐसा नहीं है कि अतिक्रमण हटवाने की कवायद नहीं होती है। लेकिन जिम्मेदारों के हवा-हवाई कवायद के चलते अतिक्रमण हटवाए जाने के एक-दो दिन बाद ही पुन: अवैध अतिक्रमण हो जाता है, जिससे शहर के सड़कों पर बदहाल व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

शहर का सबसे व्यस्त इलाका मुख्य चौक है। मुख्य चौक के मातबरगंज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार है। ठेला, खोमचा वालों के अलावा सड़क के पटरियों तक दुकानें लगाकर अवैध कब्जा किए हुए है। जिसके चलते इस मुख्य मार्ग पर अक्सर ही लोग जाम के फंस कर परेशान होते है। इस मुख्य चौक क्षेत्र में अति प्राचीन दक्षिणमुखी देवी का मंदिर है। जिसके चलते दिन पर इस मंदिर में दर्शन पूजन को लोग आते है और मंदिर के बाहर ही सड़क की पटरियों पर अपने वाहनों को खड़ा कर अंदर चले जाते है। वहीं चौक से मातबरगंज मार्ग पर स्थित कई दुकानदार सड़क की पटरी तक अपनी दुकान लगाते है। जिसके चलते सड़क संकरी हो जाती है। पटरियों पर जो जगह बची होती है उस पर ठेला-खोमचा वालों का कब्जा रहता है। ये ठेला खोमचा वाले भी स्थानीय रूप से एक स्थान पर अपने ठेला व खोमचा को खड़ा कर बिक्री करते है। वहीं पार्किंग का इंतजाम अब तक न होने से इस बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी सड़क की पटरियों पर ही अपने वाहन खड़ा कर खरीदारी करने को मजबूर है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कायदे से नहीं निभा रहे है। जिसके चलते इस मार्ग पर अक्सर ही जाम लगा रहता है। जिसमें फंस कर लोग अपना बेशकीमती समय बर्बाद करने को मजबूर होते है।
विज्ञापन

हवा-हवाई कार्रवाई से नहीं सुधर रही व्यवस्था
आजमगढ़। शहर के सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी यातायात विभाग के साथ ही नगर पालिका की है। कई बार शहर के मुख्य चौक से मातबरगंज तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया लेकिन हवा-हवाई कार्रवाई जिम्मेदार विभागों द्वारा किए जाने के चलते अतिक्रमण हटवाने की यह कार्रवाई भी हवा-हवाई ही साबित होती रही है। एक से दो दिन बाद ही सड़क पर पुन: अतिक्रमण हो जाता है और जिम्मेदार विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बन कर बैठ जाते है। जिसके चलते ही सड़क की पटरियों तक अवैध रुप से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद है और आज भी यह मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने की लगातार कवायद की जा रही है। सड़क की पटरियों से ठेला-खोमचा वालों को भी जल्द हटवाया जाएगा। इसके लिए वेडिंग जोन निर्धारित किए जा चुके है। नपा प्रशासन अपनी पूरी कवायद में जुटा हुआ है। जल्द ही शहर की सूरत बिगाड़ने वाले अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी।
शुभनाथ प्रसाद, ईओ, नगर पालिका प्रशासन, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed