{"_id":"5f899b6c8ebc3e5fad3aa0f9","slug":"encounter-in-three-police-station-areas-eight-criminals-arrested-azamgarh-news-vns553134742","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़, आठ अपराधरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़, आठ अपराधरी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के तीन थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में आठ अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है। इसमें सरायमीर थाना क्षेत्र में दो शातिर चोर, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में दो इनामी हिस्ट्रीशीटर व मेंहनगर थाना क्षेत्र में चार शातिर अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।
सरायमीर थाना पुलिस बृहस्पतिवार को कस्बे में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेट बैंक सरायमीर का लॉकर तोड़ने का प्रयास करने वाले चोर पिंटू पूना पोखर रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस का वाहन देख एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी शुरू किया तो युवक ने पुलिस टीम पर असलहे से फायर कर दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंटू निवासी पवईलाडपुर थाना सरायमीर बताया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस 4200 रुपये बरामद किया। कुछ ही देर में उसका साथी सोनू सरोज पुत्र अंबिका सरोज निवासी भड़सारी थाना मेंहनगर भी वहीं आ गया। पिंटू की निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। वहीं फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दो इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को भोरमऊ चौराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पकड़े गए बदमाशों में मनोज सिंह व राकेश सिंह निवासी सकिया बकिया थाना मेंहनगर शामिल है। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की है। दोनों अपराधी आजमगढ़ पुलिस द्वारा 25-25 हजार व बलरामपुर पुलिस द्वारा 10-10 हजार के इनामी हैं मेंहनगर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कताट पुलिया के पास से दो बाइक सवार चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों में लालचंद राजभर निवासी खजुरी थाना मेंहनगर, बह्मानंद यादव, साहिल यादव व सत्यम यादव निवासी ठुठवा मुस्तफाबाद थाना मेंहनगर शामिल है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, तीन तमंचा व कारतूस बरामद किया है।