{"_id":"619dcea9d87f393e30553d17","slug":"encounter-in-azamgarh-planing-to-murder-of-plaintiff-and-main-witness-of-manish-murder-case-police-caught-both-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मुठभेड़: मनीष हत्याकांड के वादी और मुख्य गवाह की हत्या की रच रहे थे साजिश, पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में मुठभेड़: मनीष हत्याकांड के वादी और मुख्य गवाह की हत्या की रच रहे थे साजिश, पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा
Wed, 24 Nov 2021 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:57 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाना पुलिस सुबह तड़के गश्त पर थी, इसी दौरान उन्हें दो बदमाश मिले, जिनसे मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें दो बदमाश पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
बदमाश को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश मनीष राय हत्याकांड के वादी मुकदमा की हत्या की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गंभीरपुर थाना और एसओजी टीम बुधवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। इसमें योगेश सिंह उर्फ गोलू को पैर में गोली लगी है, जो जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा बदमाश पंकज मिश्रा है, जो गंभीरपुर का ही निवासी है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि पंकज जनवरी 2021 में गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हुई मनीष राय हत्याकांड में आरोपी है और अभी हाल में जमानत पर छूटा है। जमानत पर छूटने के बाद अब पंकज और योगेश, मनीष हत्याकांड के वादी मुकदमा व मुख्य गवाह की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके पूर्व ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मनीष राय हत्याकांड में पांच लोग नामजद किए गए थे। जिसमें वर्तमान में तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो अन्य अभी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उन्होंने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।