फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh Animal smuggler arrested partner absconding arms recovered

UP: आजमगढ़ में मुठभेड़... पशु तस्कर अरेस्ट, साथी फरार, पुलिस पर की थी फायरिंग; असलहा बरामद

Wed, 16 Apr 2025 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 05:07 PM IST
सार

पुलिस ने बदमाश के पास से ट्रक में लदे 20 प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजने के साथ ही उससे पूछताछ की गई। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे में भाग गया था।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh Animal smuggler arrested partner absconding arms recovered
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ के थाना तहबरपुर क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गो-तस्कर रोहित यादव घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में ट्रक पर लदे 20 प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए, साथ ही अवैध असलहा और कारतूस भी जब्त किए गए। घायल बदमाश का दूसरा साथी आबिद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

विज्ञापन




एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या यूपी 63टी 8818 को रोका। ट्रक चालक रोहित यादव निवासी कोहड़ा, थाना शाहगंज, जौनपुर और उसका साथी आबिद मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन


ट्रक से 20 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए, जिसके आधार पर थाना तहबरपुर में उप्र गौहत्या निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान को रात में पुलिस को सूचना मिली कि रोहित यादव और उसका साथी ग्राम करियावर के पास एक खंडहर में छिपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

पुलिस ने खंडहर को घेर लिया, तभी रोहित ने पुलिस पर फायरिंग की, जो प्रभारी निरीक्षक के दाहिने कान के पास से निकली। आत्मरक्षा में पुलिस की नियंत्रित फायरिंग में रोहित के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहबरपुर भेजा गया।

उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी आबिद फरार हो गया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह और आबिद राजस्थान के भाटों से गाय और बैल खरीदकर बिहार के सिवान जिले के कर्बला में व्यापारियों को बेचते हैं। 

रोहित यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें आजमगढ़, जौनपुर, उन्नाव, गोरखपुर, फतेहपुर, प्रयागराज और अमेठी में गौ-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में 13 मामले दर्ज हैं। फरार संदिग्ध आबिद पुत्र आशिक अली निवासी पूरे बदई, महोना, अमेठी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed